Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

झारखंड ED रेड: चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई, रांची से मुंबई-सूरत तक दबिश

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट और संदिग्ध हवाला ऑपरेटर नरेश कुमार केजरीवाल के ठिकानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत बड़ी छापेमारी की। रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर सुबह छह बजे से ईडी की टीमों ने एक साथ दबिश दी।

This slideshow requires JavaScript.

नरेश केजरीवाल पर आरोप
केजरीवाल पर विदेशों में कथित रूप से अघोषित संपत्ति रखने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं। वह कई प्रमुख राजनेताओं के वित्तीय मामलों को संभालते रहे हैं। ईडी की कार्रवाई के तहत उनके रांची स्थित ऑफिस और आवासीय परिसरों सहित सभी महत्वपूर्ण ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

पृष्ठभूमि और जांच
इससे पहले आयकर विभाग ने की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा बरामद किए थे। इसी आधार पर ईडी ने फेमा के तहत जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने दुबई, अमेरिका और अन्य देशों में निवेश किया।

विदेशी लेनदेन का रिकॉर्ड
ईडी के अनुसार, इन विदेशी निवेशों के दौरान आवश्यक नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और विदेशी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह झारखंड में फेमा के तहत ईडी की पहली बड़ी बहु-राज्यीय कार्रवाई मानी जा रही है।

ईडी का कहना
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो फेमा के उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध विदेशी लेनदेन और अघोषित संपत्ति के मामलों की पूरी जानकारी जुटाना और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

Leave a Reply