Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान: ‘हिंदुत्व भारत की आत्मा, धर्मांतरण विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले ने हिंदुत्व को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाकर, सामाजिक मेलजोल और कानूनों को सख्ती से लागू करके धर्म परिवर्तन को रोका जा सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

हमारा भारत और हिंदू संस्कृति
होसबोले ने कहा, “हमारा भारत वह भारत है जो पूरी सृष्टि को एक मानता है। हिंदू संस्कृति में अलग-अलग एक्सप्रेशन और विविधताएं हैं, लेकिन इसका मूल एक है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति में धर्म का कॉन्सेप्ट सिर्फ अंग्रेजी शब्द ‘Religion’ तक सीमित नहीं है, इसे गहराई से समझने की जरूरत है।

धर्मांतरण पर रोक
एक व्यक्ति के धर्म बदलने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म जागरण, सेवा कार्य, सामाजिक मेलजोल, संतों के दौरे और कानूनों के सख्त पालन से धर्म परिवर्तन को रोका जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “Religion बदला जा सकता है, लेकिन धर्म नहीं। यदि धर्म बदलने के पीछे के इरादे गलत हैं तो सावधान रहना और ऐसे कामों को रोकना जरूरी है।”

RSS के योगदान और संदेश
होसबोले ने इंदौर में आयोजित ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ में 1975 की इमरजेंसी और अयोध्या के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान RSS के स्वयंसेवकों के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने समाज के सहयोग से पिछली सदी में एक लाख से अधिक सेवा कार्य किए हैं।

युवा पीढ़ी तक हिंदुत्व का संदेश
RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग सेक्युलरिज्म के कॉन्सेप्ट के चलते खुद को हिंदू बताने में हिचकिचा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि हिंदुत्व के मुख्य विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना जरूरी है।

Leave a Reply