Tuesday, February 24

पहली बीवी से बदला लेने के लिए नहीं, जिंदगी के नए अध्याय में शिखर धवन ने की दूसरी शादी, अफवाहों पर लगाई लताड़

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने हाल ही में आयरलैंड की सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई है। 40 साल की उम्र में यह शादी उनके जीवन का नया अध्याय है। शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

This slideshow requires JavaScript.

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि शिखर ने पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से बदला लेने के लिए दूसरी शादी की। इस पर गब्बर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

शिखर धवन ने बयान जारी कर कहा

शिखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा:
“मुझे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट दिखी, जिनमें मेरे निजी जीवन के बारे में निराशाजनक बातें कही गई हैं। मैंने कभी भी अतीत को अपने साथ नहीं ढोया, पिच पर भी और बाहर भी। मैं पॉजीटिविटी में भरोसा रखता हूं और अपने अतीत का सम्मान करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा:
“यह मेरी जिंदगी का नया चैप्टर है। मुझे जो फैंस, दोस्त, परिवार, वेलविशर और मीडिया से प्यार और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल सोशल मीडिया पर क्लिकबेट, असंवेदनशील और झूठे बयानों के साथ न करें। आइए प्यार और पॉजीटिविटी फैलाएं।”

शिखर ने यही संदेश अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया।

शादी का पृष्ठभूमि

शिखर धवन की पहली शादी 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। 2023 में दोनों का तलाक हो गया। शिखर और आयशा का एक बच्चा भी है, जिसका नाम जोरावर है।

Leave a Reply