Tuesday, February 24

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुफ्त में लाइव

हुबली: इस सीजन का रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का खिताबी मुकाबला 24 फरवरी से कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

This slideshow requires JavaScript.

जम्मू-कश्मीर की टीम, पारस डोगरा की कप्तानी में, पहली बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका हाथ में लिए मैदान में उतरेगी। वहीं कर्नाटक, देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी में, एक दशक से भी ज्यादा समय बाद अपना खिताब लौटाने का प्रयास करेगी। कर्नाटक अब तक कुल 8 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है।

जम्मू-कश्मीर का गोल्डन चांस

जम्मू-कश्मीर ने इस सीजन सिर्फ अपने शुरुआती मुकाबले में मुंबई से 35 रन से हार का सामना किया। इसके बाद टीम ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और बंगाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस खिताबी मुकाबले में टीम के पास न केवल जीत का मौका है, बल्कि राज्य में क्रिकेट की दिशा बदलने का भी सुनहरा अवसर है।

कर्नाटक की मजबूत चुनौती

कर्नाटक ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ दो पारियों में 736 और 323 रन बनाए। इस सीजन टीम ने केवल एक मैच गंवाया, जिसमें मध्य प्रदेश ने उन्हें 217 रन से हराया। टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर फाइनल तक फिट होने की उम्मीद में हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

फैंस यह फाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही, जियोहॉटस्टार पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध है। इसके लिए फैंस को बस एप में लॉगिन करना होगा; किसी विशेष प्लान की जरूरत नहीं है।

रणजी ट्रॉफी फाइनल की संभावित दोनों टीमें

जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कामरन इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरंत शर्मा, रोहित शर्मा, उमरान मलिक, युद्धवीर सिंह, आकिब नबी, सुनील कुमार, लोन नासिर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ एजाज, साहिल लोत्रा, वंशज शर्मा, उमर नजीर मीर, कन्हैया वधावन, यावर हसन।

कर्नाटक: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, करुण नायर, केवी अनीश, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, वैसाख विजयकुमार, विद्याधर पाटिल, विद्वाथ कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत।

Leave a Reply