Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

चलती बस में लगी अभिषेक की क्लास, चेन्नई पहुंचते ही गंभीर का रुद्र रूप वायरल

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में हड़कंप मचा हुआ है। टीम की बल्लेबाजी, विशेषकर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की खराब फॉर्म, अब विशेषज्ञों और फैंस के निशाने पर है।

This slideshow requires JavaScript.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस चिंता को और गहरा रहा है, जिसमें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा के बीच चलती बस में बेहद गंभीर बातचीत दिखाई दे रही है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर वायरल नज़ारा

जैसे ही टीम चेन्नई एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले के लिए उतरी, एयरपोर्ट के बाहर खड़ी टीम बस में कैमरे ने एक नज़ारा कैद किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच गंभीर और खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा बस में ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। गंभीर अभिषेक को आक्रामक और गंभीर अंदाज में समझाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसे “चलती बस में कोचिंग” कह कर चर्चा में ला रहे हैं।

गंभीर की शैली पर उठे सवाल

अभिषेक के साथ गंभीर की इस इंटेंस बातचीत ने नई बहस छेड़ दी है। कुछ आलोचक मानते हैं कि कोच को यह प्रदर्शन बंद कमरे में करना चाहिए था, न कि कैमरों के सामने। एक यूजर ने लिखा, “गौतम सर, कैमरों के सामने यह शो बंद कीजिए। आपको रोहित शर्मा से सीखना चाहिए था कि खिलाड़ी का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाता है और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे निकाला जाता है।”

अभिषेक शर्मा का लगातार फ्लॉप शो

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने एक चौके से अच्छी शुरुआत की उम्मीद जगाई, लेकिन महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टूर्नामेंट में उनका खराब प्रदर्शन लगातार जारी है, जिससे भारत के टॉप ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया है। टीम मैनेजमेंट ने उन पर लगातार भरोसा जताया है, लेकिन अभिषेक अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो जंग

भारत को 26 फरवरी को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे का सामना करना है। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। माना जा रहा है कि इस मैच में टॉप ऑर्डर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब देखना यह होगा कि गंभीर की यह क्लास अभिषेक के बल्ले पर असर दिखाती है या उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ता है।

Leave a Reply