Monday, February 23

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 100 रुपए देने से किया इनकार, बेटे ने धारदार हथियार से ली जान

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मात्र 100 रुपए के विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की धरदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

This slideshow requires JavaScript.

घटना की गंभीरता ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लालच और गुस्से ने बेटे को अपनी ही जननी का हत्यारा बना दिया।

घटना की पूरी कहानी

आरोपी भरोसा रावत ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे। जब मां ने पैसे देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भरोसा रावत का आपा फूटा और उसने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। महिला मौके पर ही मौत के घाट उतर गई।

पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। आरोपी भरोसा रावत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया।

एफएसएल जांच और मानसिक स्थिति का आकलन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी नशे का आदी था या उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं थी।

इलाके में सन्नाटा, लोग हैंरान

घटना के बाद उसरी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण इस कलयुगी बेटे की करतूत देखकर थू-थू कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

Leave a Reply