Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

12 साल की उम्र में इंग्लैंड गए, 20 साल बाद मंत्री बनकर लौटे: इंग्लैंड के AI मंत्री ‘बिहारी बाबू’ कनिष्क नारायण

पटना/मुजफ्फरपुर: इंग्लैंड के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री कनिष्क नारायण मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। 12 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ बेहतर भविष्य की तलाश में इंग्लैंड चले गए थे। 20 साल बाद ब्रिटेन के AI मंत्री बनकर जब कनिष्क भारत लौटे, तो उन्होंने सबसे पहले अपने पुश्तैनी घर मुजफ्फरपुर जाकर परिवार से मुलाकात की।

This slideshow requires JavaScript.

पटना पहुंचने पर उनका स्वागत जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने किया। मीडिया से बातचीत में कनिष्क ने कहा,
“बिहार में आकर सच में बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मेरा जन्म यहीं हुआ था। 20 साल के बाद लौटकर यह देखकर खुशी हो रही है कि बिहार ने काफी प्रगति की है। ब्रिटेन में AI और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हम जो कर रहे हैं, उसके लिए बिहार की प्रगति देखकर प्रेरणा मिलती है।”

कनिष्क नारायण का बिहार कनेक्शन

  • मुजफ्फरपुर के छाता चौक के पास कनिष्क का पुश्तैनी घर है।

  • उनके चाचा जयंत कुमार एसकेजे लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल थे।

  • प्रारंभिक शिक्षा प्रभात तारा स्कूल से हुई।

  • उनका पैत्रिक गांव वैशाली जिले के गोरौल में है।

  • दादाजी कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के अध्यक्ष रहे।

  • 12 साल की उम्र में परिवार के साथ इंग्लैंड के वेल्स शहर में बस गए।

  • ब्रिटेन में पढ़ाई: कार्डिफ स्कूल, छात्रवृत्ति पर एटॉन कॉलेज, फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई।

  • स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल।

सियासी करियर और उपलब्धियाँ

  • लेबर पार्टी से जुड़े और राजनीति में कदम रखा।

  • ब्रिटिश सिविल सर्विस जॉइन की और कैबिनेट ऑफिस में एडवाइजर के रूप में कार्य किया।

  • पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण विकास क्षेत्रों में योगदान।

  • 2024 में वेल्स से लेबर पार्टी की टिकट पर सांसद चुने गए, वेल्स से चुने जाने वाले पहले भारतीय मूल के सांसद बने।

  • 2025 में ब्रिटेन सरकार में AI और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री नियुक्त।

  • AI पॉलिसी, ऑनलाइन सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अहम योगदान।

भारत में लौटकर अनुभव और भावनाएँ

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही मुजफ्फरपुर की यादें ताजा हो गईं। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के बाद कनिष्क ने बताया कि राज्य में काफी बदलाव और प्रगति हुई है। मुजफ्फरपुर की लीची और आम का स्वाद अब भी याद है।

मुजफ्फरपुर में परिवार से मिलने के बाद उन्होंने एसकेजे लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और भविष्य के लिए प्रेरित किया।

संजय झा ने कहा,
“कनिष्क नारायण यूके में मंत्री हैं, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर से उनका गहरा जुड़ाव है। आज सब कुछ ग्लोबल हो गया है और बिहार टेक्नोलॉजी के साथ हर क्षेत्र में मुकाबला कर रहा है।”

बिहार और टेक्नोलॉजी

संजय झा ने बताया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है कि अब राज्य हर सेक्टर में आगे बढ़ सकता है। AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हेल्थ, एग्रीकल्चर और सर्विसेज में किया जा सकता है। भविष्य में बिहार किसी अन्य राज्य से पीछे नहीं रहेगा।

Leave a Reply