Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

लखनऊ: मोबाइल गेम की लत में कक्षा सात का छात्र बेड में छिपा, पुलिस की घंटों की तलाश बेकार

लखनऊ: निगोहां के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। मोबाइल गेम की लत और डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र कृष्णा वर्मा घर के डबल बेड के भीतर छिप गया। परिवार उसे लापता समझकर थाने पहुंचा, लेकिन घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे घर में ही सुरक्षित पाया।

This slideshow requires JavaScript.

मस्तीपुर निवासी रेलवे कर्मचारी आशीष वर्मा ने बताया कि उनका बेटा सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने पड़ोस और रिश्तेदारों से मदद ली, लेकिन सफलता नहीं हुई।

दोपीहर तक स्थिति गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि घर की तलाशी लेने पर छात्र डबल बेड में छिपा मिला। पूछताछ में छात्र ने बताया कि स्कूल जाने के डर से उसने यह कदम उठाया।

परिवार और पड़ोसियों ने बताया कि कृष्णा को मोबाइल पर गेम खेलने की आदत है और वह देर रात तक खेल में व्यस्त रहता था। अक्सर उसे इसी वजह से डांटा जाता था। शुक्रवार को भी मोबाइल को लेकर हुई नाराजगी के बाद उसने बेड में छिपने का फैसला किया।

छात्र के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस को सूचना देकर शिकायत वापस लेने की बात कही। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उनके साथ संवाद बढ़ाने की सलाह दी।

Leave a Reply