
देशभर में 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इस साल परीक्षाओं में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में AI इंटरनेशनल समिट के चलते कुछ स्कूलों में छात्रों और पेरेंट्स के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
परीक्षा की तारीखें और विषय:
-
10वीं बोर्ड: 17 फरवरी से 10 मार्च तक
-
12वीं बोर्ड: 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक
-
पहली परीक्षा 10वीं में मैथमैटिक्स (स्टैंडर्ड और बेसिक) और 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (इंग्लिश और हिंदी) से शुरू होगी।
-
सभी एग्जाम सुबह 10:30 बजे से आयोजित होंगे।
AI इंटरनेशनल समिट के चलते विशेष निर्देश:
-
ट्रैफिक जाम और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को 10 बजे से पहले एग्जाम सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया है।
-
10 स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस और नोडल ऑफिसर तैनात होंगे, जो छात्रों और पेरेंट्स की मदद करेंगे।
-
स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा और भीड़भाड़ से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
नए निर्देश वाले स्कूल (दिल्ली):
-
अटल आदर्श सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, तिलक मार्ग
-
अटल आदर्श सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, बापू घाम
-
गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल
-
सीएम श्री स्कूल, पंडारा रोड
-
गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पंडारा रोड
-
सर्वोदय विद्यालय, मालचा मार्ग
-
केंद्रीय विद्यालय 2, दिल्ली कैंट
-
नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विनय मार्ग
-
नेवी पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी
तीन बड़े बदलाव:
-
10वीं क्लास में दो बोर्ड परीक्षाएं: पहली परीक्षा में शामिल होना जरूरी।
-
12वीं बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम: आंसरशीट स्कैन होकर कंप्यूटर पर चेक की जाएगी।
-
साइंस और सोशल साइंस पेपर सेक्शन में विभाजित: साइंस तीन सेक्शन और सोशल साइंस चार सेक्शन में; उत्तर सही सेक्शन में ही लिखने होंगे।
छात्रों के लिए तैयारी और काउंसलिंग टिप्स:
-
पढ़ाई के लिए ध्यान केंद्रित करने वाली जगह चुनें।
-
टाइमटेबल बनाकर दोहराएं, हर चैप्टर के बाद ब्रेक लें।
-
माइंड रिलैक्स के लिए हॉबी, म्यूजिक, दोस्तों के साथ टहलना।
-
पर्याप्त नींद और पौष्टिक भोजन लें।
-
स्मार्ट पढ़ाई: सैंपल पेपर्स और पिछले 10 साल के पेपर का अभ्यास।
-
उल्टी, सिर दर्द, घबराहट जैसी शिकायत होने पर पेरेंट्स का सपोर्ट जरूरी।
स्पोर्ट्स और कंपार्टमेंट स्टूडेंट्स:
-
स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को क्लैश होने वाले विषयों में दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति।
-
10वीं पास स्टूडेंट्स के लिए अतिरिक्त सब्जेक्ट की दूसरी परीक्षा की सुविधा नहीं।
-
पहली परीक्षा में तीन विषयों तक सुधार की अनुमति, अन्य मामलों में अगले सेशन में शामिल होंगे।
CBSE हेल्पलाइन और काउंसलिंग:
-
टोल फ्री नंबर: 1800 11 8004 (सुबह 9:30 बजे से 5:30 बजे तक लाइव काउंसलिंग)।
-
61 काउंसलर्स छात्रों और पेरेंट्स को बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।
-
IVRS सर्विस के जरिए समय, तैयारी और स्ट्रेस मैनेजमेंट की जानकारी उपलब्ध।
कुल आंकड़े:
-
10वीं: 25,08,319 छात्र, 10वीं छात्राओं की संख्या 10,99,773, सेंटर्स 8,075
-
12वीं: 18,59,551 छात्र, 12वीं छात्राओं की संख्या 8,31,999, सेंटर्स 7,574
