Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

देश का पहला इंडिया AI फिल्म फेस्टिवल, बेहतरीन फिल्मों को मिलेगा लाखों का इनाम

नई दिल्ली: 16 फरवरी, 2026 से भारत मंडपम में शुरू हो रही इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के तहत 17 फरवरी को पहला इंडिया AI फिल्म फेस्टिवल (IAFF) आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल का आयोजन कुतुब मीनार में होगा और इसमें 500 से अधिक ग्लोबल लीडर, टेक दिग्गज और नीति निर्माता शामिल होंगे।

This slideshow requires JavaScript.

इवेंट में फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन और 12,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये) के पुरस्कार के साथ एक अवॉर्ड सेरेमनी होगी। IAFF का उद्देश्य ग्लोबल AI इनोवेशन को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के साथ जोड़ना और AI विजुअल स्टोरीटेलिंग में नई दिशा दिखाना है।

कौन-कौन होंगे शामिल

फेस्टिवल में मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, OpenAI, गूगल और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के लीडर्स, निवेशक और पॉलिसीमेकर हिस्सा लेंगे। खास स्पीकर्स में एनवीडिया के एशिया साउथ मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल धूपर भी शामिल हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा

इवेंट की शुरुआत रेड-कार्पेट नेटवर्किंग रिसेप्शन से होगी। इसके बाद कई सेशन होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • “इंडियाज AI एम्बिशन ऑन द वर्ल्ड स्टेज”

  • “इंडिपेंडेंट इंडियन AI फिल्ममेकर्स”

  • “द फ्यूचर ऑफ स्टोरीटेलिंग” फायरसाइड चैट, जिसमें इंडस्ट्री लीडर्स जैसे अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के CEO और फैंटम X के को-फाउंडर माइक जे मिच भाग लेंगे।

कार्यक्रम का समापन अवॉर्ड सेरेमनी के साथ होगा, जिसमें सबसे बेहतरीन AI फिल्मों को 12,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।

टेक्नोलॉजी से परे है मकसद

इनवीडियो के CEO संकेत शाह का कहना है कि यह फेस्टिवल सिर्फ टेक्नोलॉजी दिखाने के लिए नहीं है। यह क्रिएटर्स को सशक्त बनाने, भारत की AI लीडरशिप का जश्न मनाने और यह साबित करने का भी मौका है कि वर्ल्ड-क्लास इनोवेशन और रोचक कहानियां भारत में भी बनाई जा सकती हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को इंडिया AI इंपैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह समिट ग्लोबल साउथ में होने वाली पहली बड़ी वैश्विक AI समिट है, जिसमें दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Reply