Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

भारत मंडपम में इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन, ग्लोबल टेक दिग्गजों का जमावड़ा

नई दिल्ली: भारत मंडपम में सोमवार से इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया। यह ग्लोबल साउथ की पहली बड़ी AI समिट है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वास्तविक असर और समाज पर इसके लाभ को आम जनता तक पहुँचाना है। समिट की थीम है – “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय”, यानी AI तकनीक का उपयोग सभी के भले और खुशहाली के लिए होना चाहिए।

This slideshow requires JavaScript.

समिट में दुनिया के बड़े टेक्नॉलॉजी दिग्गज जैसे सुंदर पिचाई (Google), सैम ऑल्टमैन (OpenAI), यान लेकुन (Meta), डेमिस हसाबिस (DeepMind), ब्रैड स्मिथ (Microsoft) और क्रिस्टियानो एमोन (Qualcomm) शामिल हैं। इसके अलावा भारत के प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी (RIL), नटराजन चंद्रशेखरन (Tata), नंदन नीलेकणी (Infosys), सुनील भारती मित्तल (Bharti Enterprises) भी इसमें भाग ले रहे हैं।

समिट में क्या होगा

इस समिट में सिर्फ चर्चा ही नहीं होगी, बल्कि 400 से अधिक AI प्रोजेक्ट्स का एक्सपो भी आयोजित किया जाएगा। विज़िटर्स को AI में चल रही नई रिसर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और शासन में इसके अनुप्रयोग, साथ ही वैश्विक चैलेंज के बारे में जानकारी मिलेगी।

इससे पहले ऐसी समिट ब्रिटेन (AI Safety Summit 2023), सियोल, साउथ कोरिया (AI Seoul Summit 2024) और पेरिस, फ्रांस (AI Action Summit 2025) में आयोजित हो चुकी हैं। अब दिल्ली की समिट इस चर्चा को विकासशील देशों और आम जनता तक AI के लाभ पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

आम लोगों को क्या मिलेगा लाभ

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और सरकारी सेवाओं में AI के वास्तविक उपयोग को समझने का मौका।

  • छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक AI तकनीक पहुँचाने के लिए विभिन्न देशों और संस्थानों का डेमो।

  • नई नौकरियों और कौशल विकास के लिए AI के योगदान का प्रैक्टिकल अनुभव।

  • किसानों, छात्रों, शिक्षकों और छोटे कारोबारों के लिए ऐसे AI टूल्स की जानकारी जो उनके काम को आसान बनाए।

समिट में शामिल होना कैसे संभव

रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल, मोबाइल नंबर, फोटो और किसी सरकारी पहचान पत्र की जरूरत है। रजिस्ट्रेशन वेबसाइट: impact.indiaai.gov.in

इंडिया AI इंपैक्ट के 3 मुख्य सूत्र

  1. People: AI हर इंसान की मदद के लिए हो, आम से खास तक।

  2. Planet: AI इनोवेशन पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ा हो।

  3. Progress: AI के फायदे सब तक पहुंचे और आर्थिक विकास में योगदान करे।

7 चक्र, जो आम लोगों को जोड़ेंगे

  1. ह्यूमन कैपिटल: AI के लिए कौशल और ट्रेनिंग।

  2. सोशल इंपावरमेंट: समाज के हर वर्ग तक AI का लाभ।

  3. सेफ एंड ट्रस्टेड AI: सुरक्षित और भरोसेमंद AI।

  4. इनॉवेशन एंड एफिशिएंसी: टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल AI।

  5. साइंस: रिसर्च और डेटा तक समान पहुंच।

  6. AI रिसोर्सेज: कंप्यूटर क्षमता, डेटा और टूल्स तक समान पहुंच।

  7. AI फॉर ग्रोथ: रोजगार बढ़ाना, सेवाओं में सुधार और समाज की भलाई।

इस समिट के माध्यम से भारत AI डिवाइड को खत्म करने, वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और आम जनता की जिंदगी आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

Leave a Reply