Monday, February 16

भारत से हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी की धज्जियां उड़ा दी

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रन पर ऑल आउट हो गई। हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को खुलकर निशाना बनाया।

This slideshow requires JavaScript.

नकवी पर खुला शोएब का गुस्सा

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा,

“एक व्यक्ति है जिसे पता भी नहीं कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। आपने उसे सुपरस्टार बना दिया, लेकिन वो एक मैच भी नहीं जीत सकता। जब आप ऐसे लोगों को स्टार बनाते हैं, तब आपको यह दिक्कत आएगी। दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम है कि आपने एक आयोग्य व्यक्ति को जॉब दी है। ऐसे लोग देश और संगठन दोनों को तबाह कर सकते हैं।”

शोएब अख्तर ने स्पष्ट किया कि आयोग्य और अज्ञानी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाने से टीम और संगठन दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने मौजूदा स्थिति को इसके जीवंत उदाहरण के रूप में पेश किया।

पाकिस्तान की स्थिति और आगे का मुकाबला

भारत से हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है। उनसे ऊपर अमेरिका है, जो भी 4 अंकों के साथ है। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया के खिलाफ है। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को नामीबिया को हराना होगा।

Leave a Reply