
मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और यह 18 मार्च तक जारी रहेंगी। लगभग 15 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड में अच्छे अंक लाने के लिए सही रणनीति और स्मार्ट तैयारी बेहद जरूरी है। इसी मकसद से कमलादेवी कॉलेज की इकनॉमिक्स टीचर श्वेता जसलोक पांडेय ने स्टूडेंट्स के लिए खास टिप्स साझा किए हैं।
पेपर की स्ट्रेटजी
इकनॉमिक्स का पेपर कुल 100 मार्क्स का होता है, जिसमें 80 मार्क्स की बोर्ड परीक्षा और 20 मार्क्स का इंटरनल असेसमेंट शामिल है। पेपर में कुल छह प्रश्न होते हैं।
कौन सा सवाल पहले हल करें:
टीचर श्वेता के अनुसार, स्टूडेंट्स को पेपर मिलते ही पहला और छठा प्रश्न पहले हल करना चाहिए। पहला प्रश्न आसान और स्कोरिंग होता है, जबकि छठा प्रश्न समय लेने वाला होता है।
पहला प्रश्न: 20 मार्क्स का आसान प्रश्न है, इसे पूरा करना आसान अंक दिलाता है।
दूसरा और तीसरा प्रश्न: 12-12 मार्क्स के, प्रत्येक उत्तर में 7-8 स्पष्ट पॉइंट लिखें।
चौथा प्रश्न: 12 मार्क्स के लिए पांच स्टेटमेंट, इनमें से तीन का उत्तर देना होगा।
पांचवां प्रश्न: टेबल, डायग्राम और पैसेज आधारित प्रश्न, चार-चार मार्क्स के तीन उपप्रश्न में से दो का उत्तर दें।
आखिरी प्रश्न: सबसे ज्यादा सोच और समय मांगता है, इसमें 8-8 मार्क्स के तीन प्रश्न, दो का विस्तार से उत्तर लिखें।
टाइम मैनेजमेंट का महत्व
“अंकों की कुंजी है सही टाइम मैनेजमेंट। पहला प्रश्न 20-30 मिनट में पूरा कर लेने से पूरे पेपर की रफ्तार सही रहती है,” – श्वेता जसलोक पांडेय, कमलादेवी कॉलेज
कौन से चैप्टर्स पर रखें फोकस
डिमांड
नेशनल इनकम
पब्लिक फाइनेंस इन इंडिया
मनी मार्केट
कैपिटल मार्केट
इन टॉपिक्स की मजबूत पकड़ से स्टूडेंट्स अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण नोट:
छात्रों को अपने महाराष्ट्र HSC हॉल टिकट 2026 और स्कूल आईडी कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।
