Saturday, February 14

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: जारी हुआ NORCET 10 शॉर्ट नोटिफिकेशन, जानें आवेदन की तिथियां और योग्यता

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 10) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवार अप्रैल 2026 में प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा देकर एम्स में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्य तिथियां और विवरण:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026

  • स्टेज I (प्रीलिम्स) परीक्षा: 11 अप्रैल 2026 (शनिवार)

  • स्टेज II (मेंस) परीक्षा: 30 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)

  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

  • सैलरी: पे बैंड-2 (₹9300–34800) + ग्रेड पे ₹4600

  • आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी – ₹3000; एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस – ₹2400; पीडब्ल्यूबीडी – निशुल्क

योग्यता:

  • इंडियन नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एससी (ऑनर्स)/बी.एससी नर्सिंग की डिग्री।

  • बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग वाले भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नर्स/मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।

  • जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें राज्य या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

  • 50 बेड वाले अस्पताल में न्यूनतम 2 साल का अनुभव।

आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए:

  1. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर लॉगिन करें।

  2. व्यक्तिगत विवरण, श्रेणी, शिक्षा और अनुभव दर्ज करें।

  3. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

  4. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

एम्स की इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार समय रहते अपने दस्तावेज़ तैयार कर लें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। NORCET 10 प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करना फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply