Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

यूक्रेन में रूसी हथियार फेल, पोलैंड के विदेश मंत्री ने भारत पर तंज कसा, पूर्व विदेश सचिव ने दिखाया आईना

वारसॉ/नई दिल्ली: पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने यूक्रेन युद्ध में रूसी हथियारों की विफलता को लेकर भारत पर तंज कसने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे हैं, जो यूक्रेन में कामयाब साबित नहीं हुए। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पोलैंड के पाकिस्तान के प्रति पुराने निकट संबंधों पर भारत ने पहले ही सवाल उठाए थे।

This slideshow requires JavaScript.

पोलैंड का भारत पर हमला

सिकोरस्की ने रूस के खिलाफ अपनी कट्टरपंथी नीति के बावजूद भारत की डिफेंस खरीद का मजाक उड़ाते हुए यूक्रेन युद्ध के उदाहरण को पेश किया। उन्होंने भारत के रूसी हथियारों के उपयोग पर संदेह जताया। यह हमला भारत-पोलैंड द्विपक्षीय वार्ता और पाकिस्तान के साथ पोलैंड के पुराने रिश्तों के संदर्भ में काफी विवादास्पद माना जा रहा है।

कंवल सिब्बल का करारा जवाब

भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोलैंड के विदेश मंत्री को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा:
“रूसी मिलिट्री इक्विपमेंट ने भारत में बेहतरीन काम किया है। ब्रह्मोस मिसाइलें और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अगर रूसी हथियार काम नहीं करते तो यूरोप क्यों डरता है कि रूस यूक्रेन में कामयाब हो जाएगा?”

सिब्बल ने आगे कहा कि सिकोरस्की की टाइमलाइन भ्रमित है और भारत द्वारा खरीदे गए रूसी हथियारों की यूक्रेन में असफलता का दावा नासमझाना है। उन्होंने भारत के स्वदेशी और रूसी हथियारों के संयुक्त प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए ब्रह्मोस और S-400 की पाकिस्तान पर सटीक हमलों की सफलता को याद दिलाया।

ब्रह्मोस और S-400 की सफलता

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने 314 किलोमीटर की दूरी से पाकिस्तान के सर्विलांस AWACS विमान को मार गिराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को सटीक निशाने पर लिया। ये सफलताएँ स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि भारत ने रूसी और स्वदेशी हथियारों का उपयोग अपनी सुरक्षा में बेहतरीन तरीके से किया है।

Leave a Reply