Friday, February 13

जूनियर असिस्टेंट के घर मिला डेढ़ करोड़ का सोना, नकदी इतनी कि नोट गिनने की मशीन हांफ गई

बीकानेर: राजस्थान के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के घर एसीबी ने गुरुवार को बड़ी छापेमारी की, जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का सोना, चांदी के जेवर और 75 लाख नकद बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपी के चार आलीशान मकान, महंगी कार और बाइक भी एसीबी की जाँच में आए।

This slideshow requires JavaScript.

प्रमुख हाइलाइट्स

  • 5 ठिकानों पर एक साथ एसीबी की रेड

  • 75 लाख रुपए नकद बरामद

  • 1 किलो से अधिक सोना और 2 किलो चांदी कीमती आभूषण

  • आरोपी के नाम 17 हेक्टेयर कृषि भूमि

एसीबी ने बताया कि शुभकरण परिहार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम, मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड और गंगाशहर स्थित मकानों पर तलाशी ली गई। साथ ही आरोपी के पैतृक गांव पुनरासर और पोस्टिंग स्थल ग्राम पंचायत कानासर व पंचायत समिति बाप, फलोदी में भी छापेमारी की गई।

गोपनीय शिकायत से खुलासा

एसीबी मुख्यालय जयपुर को मिली गोपनीय शिकायत में आरोप लगाया गया था कि परिहार ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद बीकानेर एसयू की टीम ने सत्यापन कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया और छापेमारी की।

भारी मात्रा में आभूषण और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान मातेश्वरी एन्कलेव स्थित मकान से करीब 75 लाख नकद, 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी बरामद हुई। एसीबी ने पुष्टि की कि आरोपी के बीकानेर शहर में तीन, और गांव पुनरासर में एक भव्य मकान हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

पूरा अभियान एसीबी रेंज बीकानेर के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और आशीष कुमार की टीम ने सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में विभिन्न ठिकानों पर तलाशी जारी है।

एसीबी ने स्पष्ट किया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विस्तृत जांच जारी रहेगी।

Leave a Reply