Wednesday, June 24

This slideshow requires JavaScript.

लखनऊ हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मचाया कहर, 6 साल के बच्चे की मौत, 12वीं का छात्र था ड्राइवर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई। तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई। इस हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

This slideshow requires JavaScript.

यह हादसा कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास शाम करीब 6 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

12वीं का छात्र चला रहा था कार, साथ में थी गर्लफ्रेंड

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार को 12वीं कक्षा का छात्र चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम से लौट रहा था। कार में उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद छात्र ने अपनी प्रेमिका को किसी अन्य स्थान पर उतारा और फिर खुद कार लेकर फरार हो गया। दोनों छात्र अवध कॉलेज में पढ़ते हैं।

गर्लफ्रेंड से पूछताछ, कार बरामद

पुलिस आरोपी छात्र की गर्लफ्रेंड तक पहुंच गई है और उससे पूछताछ की गई। लड़की से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने वाहन की तलाश कर स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया है। हालांकि, आरोपी छात्र अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

घायलों की पहचान, इलाज जारी

इस हादसे में घायल लोगों की पहचान 12 वर्षीय अरमान, 42 वर्षीय अवध बिहारी, 35 वर्षीय साधना वर्मा, 60 वर्षीय मीना देवी और 6 वर्षीय दीक्षित पटेल के रूप में हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दीक्षित पटेल की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर पहले ऑटो से टकराई और फिर सड़क किनारे चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। मामले में आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Leave a Reply