Tuesday, February 10

रूस को बड़ा झटका: वियतनाम ने भी मोड़ा मुंह, पुतिन से नहीं खरीदेगा हथियार

 

This slideshow requires JavaScript.

हनोई: एशिया में रूस के लिए चिंता की लहरें उठ रही हैं। जहां भारत ने पिछले कुछ सालों में रूसी हथियारों पर अपनी निर्भरता कम की है, वहीं अब एक और वफादार दोस्त वियतनाम भी रूसी हथियारों से दूर होने की राह पर है।

परंपरागत तौर पर वियतनाम की वायुसेना रूसी लड़ाकू विमानों पर निर्भर रही है। इसके बेड़े में शामिल हैं:

  • 16 Su-22M4 जेट,

  • 9 Su-22UM3K ट्रेनर विमान,

  • 5 Su-27SK फाइटर जेट,

  • 5 Su-27UBK ट्रेनर जेट,

  • 35 Su-30MK2 मल्टीरोल फाइटर जेट,

  • 12 Yak-130 ट्रेनर विमान

लेकिन 2022 के बाद वियतनाम ने हथियारों की विविधता लाने का कदम उठाया है।

फ्रांसीसी राफेल से होगी नई शुरुआत

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, वियतनाम और फ्रांस के बीच राफेल फाइटर जेट्स की बड़ी डील लगभग फाइनल हो चुकी है। फ्रांसीसी विमान में वियतनाम की गहरी रुचि 2024 से देखी जा रही थी। इसके अलावा 2013 में दोनों देशों ने द्विपक्षीय डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट पर भी साइन किया था।

रूसी हथियारों से दूरी

वियतनाम सिर्फ लड़ाकू विमानों तक ही सीमित नहीं है। T-90S टैंकों की जगह वियतनाम ने इजरायली साझेदारी में पुराने T-54 और T-55 टैंकों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।

साल 2016 में अमेरिका ने वियतनाम पर हथियार बेचने पर लगे प्रतिबंध हटा दिए थे। तब से वियतनाम ने लगभग 400 मिलियन डॉलर के अमेरिकी हथियार और उपकरण खरीदे हैं। इनमें कोस्ट गार्ड वेसल और ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। वियतनाम अब C-130J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने पर भी विचार कर रहा है।

राफेल से पहले वियतनाम ने अमेरिका से F-16 फाइटर जेट्स खरीदने की कोशिश भी की थी, लेकिन आर्थिक और मेंटेनेंस कारणों से वह सौदा संभव नहीं हो सका।

नई रक्षा साझेदारी: फ्रांस और दक्षिण कोरिया

वियतनाम रूस को छोड़कर फ्रांस और दक्षिण कोरिया के साथ रक्षा साझेदारी बढ़ा रहा है। दक्षिण कोरिया से K9 155-mm सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर खरीदने की बातचीत चल रही है। वियतनाम अब NATO देशों के हथियार सिस्टम को अपने डिफेंस फोर्स के साथ इंटीग्रेट करने पर भी काम कर रहा है।

हालांकि रूस से पूरी तरह निर्भरता खत्म होने में वियतनाम को अभी कई साल लग सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि रूस ने अपना एक विश्वसनीय और वफादार हथियार ग्राहक खो दिया है।

Leave a Reply