Tuesday, February 10

बांग्लादेश चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: तारिक रहमान बन सकते हैं अगले पीएम, शफीक पीछे

ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को अगले प्रधानमंत्री और नई सरकार के लिए मतदान होना है। 1996–2001 और फिर 2009–2024 तक देश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना की गैरमौजूदगी में यह चुनाव होने जा रहा है। अगस्त 2024 में व्यापक प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना को पद से हटाया गया था और इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार काम कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

इस चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान और भारत विरोधी जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर्रहमान के बीच है।

सर्वे में BNP ने बढ़त बनाई

बांग्लादेशी अखबार प्रथोमोलो ने एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट (EASD) के जनमत सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए हैं। सर्वे के अनुसार:

  • BNP के नेतृत्व वाला गठबंधन चुनाव में 208 सीटें जीत सकता है।

  • जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को केवल 46 सीटों का अनुमान है।

  • जातीय पार्टियों को 3 और अन्य दलों को 4 सीटें मिल सकती हैं।

  • निर्दलीय उम्मीदवारों को 17 सीटों का अनुमान है।

बांग्लादेश की संसद में कुल 350 सदस्य होते हैं, जिनमें से 300 को निर्वाचन क्षेत्रों से चुना जाता है और 50 सदस्य सीधे चुने जाते हैं। सांसद का कार्यकाल पांच साल का होता है।

BNP पहली पसंद, महिलाओं में लोकप्रिय

सर्वे के नतीजों में पाया गया कि 66.3 प्रतिशत वोटरों ने BNP को अपनी पहली पसंद बताया। जमात-ए-इस्लामी को केवल 11.9 प्रतिशत समर्थन मिला। जातीय दल को 4 प्रतिशत और आजाद उम्मीदवारों को 2.6 प्रतिशत वोट मिले।

विशेष रूप से महिला वोटरों के बीच BNP की लोकप्रियता अधिक है, जिसमें 71.1 प्रतिशत महिलाओं ने BNP को समर्थन दिया। क्षेत्रीय आधार पर चटोग्राम (76.8%) और सिलहट (75.6%) में BNP को सबसे अधिक समर्थन मिला। वहीं, जमात ने बरिशाल (17.8%) और खुलना (18.6%) में अपनी मजबूत स्थिति

Leave a Reply