Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

खूंटी में सड़क पर लूटपाट, भागते युवक पर चली गोली

खूंटी (झारखंड) – खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क पर लूटपाट का भयावह मामला सामने आया। बताया गया है कि गुरमी गांव के निवासी विश्वनाथ महतो मेले से घर लौट रहे थे, तभी चार सशस्त्र बदमाशों ने सड़क पर घात लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

This slideshow requires JavaScript.

खतरे को भांपते हुए विश्वनाथ महतो ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन पीछे से अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके जांघ से होकर आर-पार हो गई। गोली लगने के बावजूद घायल युवक किसी तरह सुरक्षित स्थान तक पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर, पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कई टीमों को संभावित ठिकानों पर छापेमारी के लिए लगाया गया है, और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply