Friday, June 26

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई लोकल अपडेट: गोरेगांव–CSMT रूट तीन महीने के लिए बंद, जानें कारण और विकल्प

मुंबई: मुंबई के लोकल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी आने वाली है। रेलवे प्रशासन ने हार्बर लाइन पर गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक ट्रेन सर्विस तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।

This slideshow requires JavaScript.

क्यों बंद हो रही लोकल सर्विस?

वेस्टर्न रेलवे में पिछले कुछ महीनों से रीडेवलपमेंट और नई लाइन निर्माण का काम चल रहा है। दिसंबर से जनवरी तक कांदिवली और बोरीवली के बीच पांचवीं और छठी लाइन का काम शुरू हुआ था, जिसके कारण कई लोकल ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी थीं।

अब CSMT से गोरेगांव रूट पर रेलवे ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। जगह की कमी के कारण नया रूट बनाने में यह कदम जरूरी है। इस वजह से गोरेगांव–CSMT रूट पर लोकल ट्रेन सर्विस तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।

बांद्रा–CSMT रूट की स्थिति

हालांकि, बांद्रा–बोरीवली के बीच पांचवीं और छठी लाइन का काम पूरा हो चुका है। इसके कारण CSMT से बांद्रा रूट पर लोकल ट्रेनें सीमित रूप में चलती रहेंगी, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।

पांचवीं और छठी लाइन का महत्व

रेलवे प्रशासन ने 2024 में इस रूट पर नई लाइन बनाने की योजना बनाई थी। नए रूट के बनने के बाद मेल और एक्सप्रेस ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, जिससे मुख्य चार रूट पर दबाव कम होगा और लोकल ट्रिप्स के शेड्यूल में सुधार होगा। इसके साथ ही नई लाइन पर और अधिक लोकल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है।

पूरा प्रोजेक्ट और डेडलाइन

इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कुल लागत 964.84 करोड़ रुपये है। पहले गोरेगांव–CSMT रूट को 6 महीने के लिए ब्लॉक करने का प्रस्ताव था, लेकिन यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इसे 3 महीने तक सीमित किया गया। वेस्टर्न रेलवे पर नई लाइनों का निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Leave a Reply