Thursday, February 5

2 ट्रिलियन डॉलर का सामान खरीदेगा भारत! ट्रेड डील पर 4-5 दिन में आ सकता है संयुक्त बयान

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील पर जॉइंट स्टेटमेंट अगले 4-5 दिन में आ सकता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि पहले चरण के द्विपक्षीय समझौते पर संयुक्त बयान को चार-पांच दिन में अंतिम रूप देकर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

This slideshow requires JavaScript.

संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने के बाद अमेरिका भारत पर वस्तुओं के शुल्क में कटौती कर 18% कर देगा। वर्तमान में भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर 25% का जवाबी शुल्क और रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क लागू है।

कानूनी समझौता मार्च तक

गोयल ने कहा कि समझौते के पहले चरण के लिए कानूनी दस्तावेज़ पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसके बाद संयुक्त बयान के आधार पर विस्तृत कानूनी समझौता किया जाएगा। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक बार बयान पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद यह कानूनी समझौते में तब्दील होगा। इसके तहत भारत कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क में कटौती करेगा।

$2 ट्रिलियन की खरीदारी

गोयल ने बताया कि अमेरिका से 70-80 अरब डॉलर के एयरक्राफ्ट खरीदे जा सकते हैं। ट्रेड डील के अनुसार, अगले पांच साल में भारत दुनिया से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का सामान खरीद सकता है, जिसमें से 500 अरब डॉलर की खरीदारी अमेरिका से की जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घोषणा की थी कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीद सकता है।

Leave a Reply