Thursday, February 5

अमरोहा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाली समरीन निशा गिरफ्तार

यूपी के अमरोहा जिले में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में भाभीजान समरीन के नाम से जानी जाने वाली समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि समरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर हिंदू समुदाय विशेषकर हिंदू लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

This slideshow requires JavaScript.

समरीन निशा, जो देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की निवासी हैं, ने करीब तीन दिन पहले वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। 2 फरवरी को अमरोहा निवासी प्रतीक शर्मा ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह सामाजिक तनाव पैदा कर सकता है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 299 और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवाद बढ़ने के बाद समरीन ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि वह आपत्तिजनक वीडियो हटा रही हैं तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराएंगी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि माफी मांगने के बावजूद कानून अपना काम करेगा, क्योंकि मामला पहले ही दर्ज हो चुका था। बुधवार की देर शाम समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में रखा गया।

Leave a Reply