Tuesday, February 3

बजट में झांसी रेलवे मंडल को बड़ी सौगात, 2598 करोड़ रुपये से विकास को मिलेगी रफ्तार – पुनर्विकास और आधुनिककरण पर जोर

लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: केंद्र सरकार के 2026-27 के बजट में झांसी मंडल रेलवे के लिए कुल 2598 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया गया है। इस राशि से मंडल में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

This slideshow requires JavaScript.

डीआरएम झांसी, अनिरुद्ध कुमार, ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार झांसी मंडल के लिए आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। बजट के तहत न केवल रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और पुनर्विकास पर ध्यान दिया गया है, बल्कि रेल नेटवर्क के विस्तार और यातायात सुधार के लिए भी पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की गई है।

प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं:

  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन नवीनीकरण: 150 करोड़ रुपये

  • ग्वालियर स्टेशन पुनर्विकास: 100 करोड़ रुपये

  • खजुराहो स्टेशन विकास: 120 करोड़ रुपये

  • आमान परिवर्तन: 500 करोड़ रुपये

  • रेल लाइन दोहरीकरण: 645.57 करोड़ रुपये

  • यातायात सुविधाओं के विकास: 300 करोड़ रुपये

  • सड़क सुरक्षा कार्य: 20.36 करोड़ रुपये

  • आरओबी और आरयूबी निर्माण: 200 करोड़ रुपये

  • रेलपथ नवीनीकरण: 254 करोड़ रुपये

  • पुल निर्माण और सुधार: 60.75 करोड़ रुपये

  • सिग्नलिंग कार्य: 53 करोड़ रुपये

  • विद्युत कार्य: 123.23 करोड़ रुपये

  • कारखानों के लिए आवंटन: 10 करोड़ रुपये

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि झांसी मंडल में ग्वालियर–श्योपुर गेज कन्वर्जन, झांसी–बीना तीसरी रेल लाइन, और झांसी–मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही झांसी, ग्वालियर और खजुराहो रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट के माध्यम से न केवल रेल नेटवर्क का आधुनिकीकरण होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और कर्मचारी कल्याण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply