Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

नागौर में महाराजा सूरजमल की मूर्ति को लेकर हंगामा, 5 थानों की पुलिस तैनात

नागौर, खुशेंद्र तिवारी

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान के नागौर जिले के जोधियासी गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद गर्म हो गया। सोमवार देर रात कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर अचानक मूर्ति लगा दी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और गांव में 5 थानों का पुलिस बल तथा आरएसी की तीन कंपनियां तैनात की गईं। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद लगभग एक साल से चल रहा था। बस स्टैंड पर भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप और महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने का मामला पहले से ही विवादित था। एक पक्ष ने सोमवार रात मूर्ति स्थापित कर दी, जिससे दूसरा पक्ष भड़क गया। वहीं ग्राम सभा का दावा है कि मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था।

घटना रात करीब एक बजे हुई, और सुबह 5-6 बजे तक दोनों पक्ष धरने पर बने रहे। प्रशासनिक स्वीकृति के बिना मूर्ति लगाने के कारण यह विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा।

Leave a Reply