
नई दिल्ली: आईपीएस आशना चौधरी अपने काम के साथ-साथ स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फ्लोरल लहंगे में दुल्हनिया बन आशना का अंदाज लोगों के दिलों को भा गया।
आशना ने अपनी सगाई में फूलों से सजे येलो-कलर के लहंगे में परफेक्ट लुक दिया। सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक का यह घेरदार लहंगा हल्का और फ्लोई लुक देता है। लहंगे पर पिंक, येलो, ग्रीन और ऑरेंज शेड के फ्लोरल पैटर्न और ब्लाउज पर सितारों से बनी मिरर वर्क ने उनके लुक को और निखारा। उन्होंने ऑर्गेंजा का मैचिंग दुपट्टा साइड पर कैरी किया, जिससे उनका लुक क्लासी और सैडुल रखा।
सगाई में उनके साथ आईएएस अभिनव सिवाच थे, जिन्होंने ऑफ वाइट कुर्ता-पजामा और कलरफुल एम्ब्रॉयडरी वाली स्टाइलिश जैकेट पहनकर लुक को पूरी तरह से कम्प्लीट किया। दोनों ने कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहनकर स्टाइलिश ट्विनिंग का अंदाज दिखाया।
आशना ने अपने लहंगे लुक को पर्ल हार, मैचिंग झुमके, चूड़ियां और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप से फाइनल टच दिया। उनके इस सगाई लुक से ब्राइड्स अपने वेडिंग फंक्शन के लिए आइडिया ले सकती हैं।
शादी में स्टाइल टिप्स:
सेम कलर की बजाय कलर कंट्रास्ट ट्राई करें।
कपड़ों का पैटर्न सेम रखें, लेकिन रंग बदलें।
येलो के साथ ऑफ वाइट/क्रीम, लाइट पिंक के साथ गोल्ड या पिस्ता ग्रीन जैसे कॉम्बो आजमाएं।
आशना और अभिनव की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी और अब आशना हरियाणा की बहू बन चुकी हैं।