Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

बारामती विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित सभी की मृत्यु, CM योगी ने जताया गहरा शोक

लखनऊ (देवेश पांडेय) – महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित सभी यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना ने राजनीतिक और आमजन जीवन में शोक की लहर दौड़ा दी है।

This slideshow requires JavaScript.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा:
“महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

हादसे की जानकारी
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक चुनावी जनसभा के लिए पुणे के बारामती जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया और हादसे में सभी की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भी इस त्रासदी की पुष्टि की है।

प्रारंभिक रिपोर्टों में तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। यूरोपियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत विमान हादसों की बड़ी वजह तकनीकी दोष होते हैं। साथ ही खराब मौसम भी दुर्घटनाओं का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है।

यह हादसा राज्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave a Reply