Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

स्कूल की किचन में निकला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा, मिर्ची के धुएं से भी नहीं भागा, ‘नागराज’ ने समय रहते किया रेस्क्यू

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कुकडोल हाई स्कूल में मंगलवार की सुबह किसी फिल्मी सीन जैसी स्थिति पैदा हो गई, जब स्कूल के किचन शेड में लगभग 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर विद्यार्थियों और स्टाफ में दहशत फैल गई। छात्र-छात्राएं शोर मचाते हुए कक्षाओं से बाहर भागे और देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ जुट गई।

This slideshow requires JavaScript.

ग्रामीणों की देसी कोशिश नाकाम
मौके पर आए ग्रामीणों ने पहले मिर्च जलाकर सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन कोबरा किचन की टाइल्स के नीचे जाकर छिप गया। किचन शेड के गेट को बंद कर ईंटें रख दी गईं ताकि सांप बाहर न निकल सके।

सर्पमित्र ने संभाली स्थिति
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक भुरला सोलंकी ने सर्पमित्र छतर नागराज को सूचना दी। छतर नागराज अपने गृह ग्राम देवली से करीब 5 किलोमीटर दूर स्कूल पहुंचे और किचन शेड की सावधानीपूर्वक तलाशी ली। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कोबरा को सुरक्षित काबू में किया।

सांप को जंगल में छोड़ा
सांप को पकड़ने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचे और न ही सांप को कोई हानि हो। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्र राहत की सांस ले सके। विद्यार्थियों ने इस दौरान ‘नागराज की जय’ और ‘भिलट देव की जय’ के नारे भी लगाए।

भयंकर घटना से टला बड़ा हादसा
समय पर की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और स्कूल में भय का माहौल नियंत्रण में आया।

Leave a Reply