
नई दिल्ली/बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान हादसे का शिकार हुआ। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब राज्य में जिला परिषद चुनाव चल रहे थे और पवार कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे।
विमान हादसा केवल महाराष्ट्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा धक्का है। इसके साथ ही देश में नेताओं की विमान दुर्घटनाओं की सूची में एक और दुखद नाम जुड़ गया।
विमान हादसों में जान गंवाने वाले कुछ प्रमुख नेता
- विजय रूपाणी – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री। 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 242 लोग सवार थे, जिसमें केवल एक व्यक्ति बच सका।
- जीएमसी बालयोगी – लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता। 3 मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम से आ रहे हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मृत्यु हुई।
- ओम प्रकाश जिंदल और सुरेंद्र सिंह – हरियाणा के मंत्री। 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हुई। हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- वाई एस राजशेखर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री। 2 सितंबर, 2009 को हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मृत्यु हुई।
- संजय गांधी – कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र। 23 जून, 1980 को दिल्ली में फ्लाइंग क्लब के विमान हादसे में निधन।
- माधवराव सिंधिया – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता। 30 सितंबर, 2001 को निजी विमान में सवार होकर कानपुर जा रहे थे, विमान मैनपुरी के पास खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
यह सूची यह दर्शाती है कि विमान और हेलीकॉप्टर हादसे नेताओं के लिए हमेशा खतरे का संकेत रहे हैं, और अजित पवार का असमय निधन इस दर्दनाक परंपरा में एक और नाम जोड़ता है।