Tuesday, March 3

गणतंत्र दिवस में शामिल हुए EU चीफ, वॉन डेर लेयेन और कोस्टा ने भारत की तारीफ की

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यह पहली बार था जब यूरोपीय संघ के दो शीर्ष नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत कर रहे थे।

This slideshow requires JavaScript.

 

समारोह के बाद वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि होना उनके लिए जीवनभर का सम्मान है। उन्होंने कहा, “एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है और यूरोप को इससे लाभ होता है। भारत और यूरोप विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और नई वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

 

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि परेड भारत के समृद्ध इतिहास और जीवंत सांस्कृतिक विविधता का शानदार उत्सव है।

 

गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ की एक छोटी सैन्य टुकड़ी ने भी भाग लिया, जिसका नेतृत्व कर्नल फ्रेडरिक साइमन स्प्रुइज्ट ने किया। कोस्टा और वॉन डेर लेयेन मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply