Saturday, January 24

आखिर तनाव में महसूस क्या होता है? WHO ने दिए 5 बड़े सवालों के जवाब

 

This slideshow requires JavaScript.

 

तनाव (Stress) को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोग इस स्थिति को लेकर सही जानकारी नहीं रखते, इसलिए चिंता होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तनाव से जुड़े कई बड़े सवालों के जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं 5 मुख्य सवालों का सार और तनाव के बारे में जरूरी जानकारी।

 

  1. तनाव का एहसास कैसा होता है?

 

तनाव एक मानसिक स्थिति है, जिसमें लगातार चिंता और चुनौती का भाव बना रहता है। यह आम तौर पर मुश्किल परिस्थितियों से उत्पन्न होता है। तनाव होना स्वाभाविक है, जैसे किसी काम में देरी होना या उसे पूरा न कर पाना। हल्का तनाव सामान्य है, लेकिन जब यह रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करने लगे, तो यह हानिकारक बन सकता है।

 

  1. तनाव लेने पर क्या होता है?

 

तनाव का असर हमारे शरीर और दिमाग दोनों पर पड़ता है। थोड़ा तनाव कभी-कभार होना सामान्य और लाभकारी भी होता है, क्योंकि यह बेहतर काम करने और सफलता पाने में मदद करता है। लेकिन अत्यधिक तनाव से मानसिक और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 

  1. तनाव के लक्षण क्या हैं?

 

तनाव के दौरान व्यक्ति पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं:

 

भावनात्मक लक्षण: चिड़चिड़ापन, उदासी, चिंता, गुस्सा

मानसिक लक्षण: ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, याददाश्त कमजोर होना, सोचने-समझने की क्षमता में कमी

शारीरिक लक्षण: सिरदर्द, पेट दर्द, तेज धड़कन, भूख कम या ज्यादा होना, नींद न आना

अन्य प्रभाव: तंबाकू, शराब या अन्य नशे की लत से लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

 

  1. हर किसी का व्यवहार अलग होता है

 

तनाव की गंभीरता और इसके असर का अनुभव हर व्यक्ति पर अलग होता है। तनाव से निपटने और उबरने के तरीके भी अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी व्यक्ति का व्यवहार और लक्षण किसी अन्य व्यक्ति से भिन्न हो सकते हैं।

 

  1. तनाव होने पर क्या काम करने लायक रहते हैं?

 

अधिकतर लोग तनाव के बावजूद सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि काम करना मुश्किल हो गया है या तनाव बेकाबू हो गया है, तो विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है। आजकल कई काउंसल्टेंसी और मेडिकल हेल्प उपलब्ध हैं।

 

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी गंभीर समस्या पर हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से संपर्क करें।

 

Leave a Reply