Saturday, May 2

भारत और यूरोपीय संघ करेंगे बड़ी रक्षा डील, दिल्ली में होगा ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन

 

This slideshow requires JavaScript.

ब्रसेल्स/नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (EU) अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने यूरोपीय संसद में इस ऐलान की पुष्टि की।

 

काजा कलास ने बताया कि यह साझेदारी एक व्यापक रणनीतिक एजेंडे का हिस्सा होगी और इसमें समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी उपाय और साइबर-डिफेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “आज EU ने नई सुरक्षा और रक्षा पार्टनरशिप पर आगे बढ़ने के लिए सहमति जताई है। अगले सप्ताह नई दिल्ली में EU-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।”

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस शिखर सम्मेलन में भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की भी उम्मीद है। काजा कलास ने कहा, “कुछ ही दिनों में यूरोपियन यूनियन और भारत नई दिल्ली में मिलेंगे। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम पल है और इसमें राजनीतिक गति तथा स्पष्ट उद्देश्य दिखाई देगा।”

 

काजा कलास ने भारत और यूरोपीय संघ को दो बड़े लोकतंत्र बताते हुए कहा कि दोनों को मिलकर और महत्वाकांक्षी साझेदार बनना होगा। उनका कहना था कि एक जटिल और खतरनाक वैश्विक परिदृश्य में भारत और EU का सहयोग दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

 

इस साझेदारी से भारत और यूरोपीय संघ के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे और दोनों के बीच 2030 तक चलने वाले रणनीतिक एजेंडे को लागू करने की उम्मीद है।

 

 

 

Leave a Reply