
सिवान, 14 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक सिवान विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां इस बार कड़ा मुकाबला है बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और आरजेडी के अनुभवी नेता अवध बिहारी चौधरी के बीच।
सुबह के शुरुआती रुझानों में अवध बिहारी चौधरी थोड़े आगे चल रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ी, मंगल पांडेय ने बढ़त बना ली। पांचवें राउंड तक मंगल पांडेय को 20,690 वोट मिल चुके हैं, जो अवध बिहारी से 6,446 वोट अधिक हैं। वहीं, अवध बिहारी को अब तक 14,244 वोट मिले हैं।
सिवान विधानसभा सीट पर कुल 26 राउंड की गिनती होगी। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने सीट पर बढ़त बनाई है। यह सीट हमेशा से ओबीसी समुदाय और मुस्लिम-यादव समीकरण के लिए अहम मानी जाती रही है। इस बार भी सिवान की स्थानीय राजनीति में यही समीकरण निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
इस सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी रोचक है। अवध बिहारी चौधरी ने विभिन्न पार्टियों से कुल छह बार विधायक पद पर काबिज रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने इस बार पहली बार सवर्ण उम्मीदवार मंगल पांडेय को मैदान में उतारा।
सिवान की राजनीतिक हलचलों और सामाजिक समीकरण को देखते हुए इस सीट की लड़ाई दो बड़े नेताओं के बीच कांटे की टक्कर के रूप में उभर रही है। अंतिम परिणाम आज शाम तक आने की संभावना है।
हालिया वोट अपडेट (पाँचवें राउंड तक):
- मंगल पांडेय (BJP): 20,690
- अवध बिहारी चौधरी (RJD): 14,244
- मोहम्मद कैफी समशीर (AIMIM): 588
- नोटा: 466
सिवान विधानसभा की राजनीति हमेशा से उलटफेरों और बदलावों के लिए जानी जाती रही है। इस बार का चुनाव भी पुराने राजनीतिक समीकरणों और नए बदलावों का मिलाजुला स्वरूप प्रस्तुत कर रहा है।