Sunday, March 22

करूर भगदड़ मामला: सुपरस्टार से नेता बने विजय सीबीआई के सामने पेश, पूछताछ जारी

 

This slideshow requires JavaScript.

 

चेन्नई/नई दिल्ली: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर, 2025 को हुए भगदड़ मामले में 41 लोगों की मौत और 60 से अधिक घायल होने के बाद टीवीके प्रमुख एवं अभिनेता विजय सोमवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए। सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस घटना की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने विजय से पूछा कि वह भगदड़ के बाद घटनास्थल छोड़कर क्यों चले गए और कार्यक्रम में देर से क्यों पहुंचे। इसके अलावा, अधिकारियों ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें कार्यक्रम स्थल की भीड़भाड़ के बारे में पूर्व जानकारी थी।

 

अधिकारियों ने बताया कि विजय तमिलनाडु से दिल्ली विशेष विमान से पहुंचे और सीधे सीबीआई मुख्यालय ले जाए गए। पूछताछ के दौरान उनके जवाबों की समीक्षा के बाद ही सीबीआई इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने या आगे कार्रवाई का फैसला करेगी।

 

इस भगदड़ मामले में सीबीआई ने टीवीके के कई पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर एसआईटी से मामला सीबीआई के हाथ में लिया गया और जांच एजेंसी तमिलनाडु के करूर में हुई इस घटना से संबंधित सभी सबूत जुटा रही है।

 

यह पूछताछ ऐसे समय हुई है जब मार्च-अप्रैल में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी टीवीके पहली बार मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply