Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

तमिलनाडु में जन्म, CSK अकेडमी में ट्रेनिंग, अब टीम इंडिया को ही हराने में जान लगा देंगे आदित्य अशोक

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में एक खास खिलाड़ी की कहानी भी सामने आई है—न्यूजीलैंड टीम में शामिल हैं भारतीय मूल के आदित्य अशोक, जो भारत में पैदा हुए थे।

This slideshow requires JavaScript.

आदित्य अशोक कौन हैं?
23 साल के आदित्य अशोक का जन्म 5 सितंबर 2002 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ। चार साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी जड़ों को कभी नहीं भूला।

CSK अकेडमी में ट्रेनिंग
पिछले साल आदित्य को चेन्नई में CSK क्रिकेट अकेडमी में ट्रेनिंग का अवसर मिला। यहां उन्होंने अलग-अलग पिचों पर खेलने के तरीके और रणनीतियों का प्रशिक्षण लिया।

न्यूजीलैंड के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं
आदित्य अशोक ने अपनी क्रिकेट यात्रा 5 साल की उम्र में ही शुरू की थी। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और 2023 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया। उनके वनडे और टी20 रिकॉर्ड में क्रमश: 1-1 विकेट दर्ज हैं। आदित्य लेग स्पिनर हैं और गेंदबाजी में अच्छी इकॉनमी रखते हैं।

डॉमेस्टिक करियर
डॉमेस्टिक क्रिकेट में आदित्य ने अब तक 17 प्रथम श्रेणी, 32 लिस्ट ए और 29 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 60, लिस्ट ए में 41 और टी20 में 34 विकेट दर्ज हैं। उनका टी20 इकॉनमी रेट सिर्फ 7.42 है, जो उन्हें एक किफायती गेंदबाज बनाता है।

आदित्य अशोक की इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि वह भारत में पैदा होने के बावजूद अब विदेशी टीम के लिए खेलने उतर रहे हैं।

 

Leave a Reply