Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

8 साल की उम्र में ईरान से भागीं बॉलीवुड एक्ट्रेस एल्नाज़ नोरौजी, रेफ्यूजी कैम्प में मिली थी एक आलू-एक अंडे की रोटी

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एल्नाज़ नोरौजी की कहानी प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली है। एल्नाज़ केवल 8 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ईरान से जर्मनी भाग गई थीं। उनका बचपन रेफ्यूजी कैम्प में कटता रहा, जहां उन्हें रोजाना एक आलू और एक अंडा पाने के लिए राशन लाइन में खड़ा होना पड़ता था।

This slideshow requires JavaScript.

एल्नाज़ ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि उनका परिवार उस समय तहखाने में रहता था और किसी तरह से जीवन यापन करता था। उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि हम अमीर हैं, लेकिन हम कभी अमीर परिवार नहीं रहे। हमें शून्य से शुरुआत करनी पड़ी।”

शिक्षा और भाषाओं में निपुण
एल्नाज़ जर्मनी में अपने परिवार के साथ हनोवर गईं, जहां उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और कई भाषाएं सीखीं। उन्होंने देवनागरी, उर्दू, जर्मन और फ्रेंच के साथ-साथ कुल 7 भाषाओं में दक्षता हासिल की। बचपन से ही अभिनय की चाह रखने वाली एल्नाज़ ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग और एक्टिंग शुरू कर दी।

फिल्मी करियर
एल्नाज़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पाकिस्तानी फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने सेक्रेड गेम्स’, ‘तेहरान’, ‘कंधार’, ‘मस्ती 4’, ‘खिदो खुंडी जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। बॉलीवुड में उन्हें नेटफ्लिक्स की सेक्रेड गेम्स से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया।

एल्नाज़ ने बताया कि जर्मनी आने के बाद जीवन की कठिनाइयों ने उन्हें सपनों के पीछे मेहनत करने और महत्वाकांक्षी बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “रेफ्यूजी कैम्प में जीवन आसान लग सकता है, लेकिन आपको महत्वाकांक्षी होना जरूरी है। मुझे बचपन से ही एक्टिंग में करियर बनाने की चाह थी।”

अनूठी क्षमताएं
एल्नाज़ न केवल कई भाषाओं में निपुण हैं, बल्कि उन्हें रोबोट प्रोग्रामिंग और जावा प्रोग्रामिंग की भी समझ है। उन्होंने बर्लिन फैशन वीक सहित कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए रैंप वॉक किया और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई।

एल्नाज़ की कहानी यह दिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।

 

Leave a Reply