Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

डोनाल्ड ट्रंप की हर धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं, अमेरिका में पीएम मोदी को मिला समर्थन

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

अमेरिकी सिंगर और भारत की प्रशंसक मैरी मिलबेन ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। मैरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें ट्रम्प की हर धमकी का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।

 

मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप दिल से पीएम मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें भारत के प्रति अपने रवैये के बारे में गलत सलाह दी जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रार्थना भी की।

 

सिंगर ने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ भारतीय लोगों को खुश करने की जरूरत है। वे लंबी अवधि की कूटनीति समझते हैं और अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम जैसे लोगों पर ध्यान नहीं देते।”

 

मैरी मिलबेन ने वैश्विक भू-राजनीति का हवाला देते हुए कहा कि नवंबर के मध्यावधि चुनाव तक केवल 10 महीने बचे हैं, और अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं, तो वैश्विक बातचीत में बदलाव आएगा।

 

पोस्ट के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संदेश दिया:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप आगे बढ़ते रहें। भारत के सर्वोत्तम हित में सेवा करना जारी रखें। आपको इसी काम के लिए चुना गया था।”

 

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने फिर से भारत को टैरिफ की धमकी दी और यह दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में कटौती की है। ट्रंप के बयान के बाद भारत में कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए थे।

 

 

Leave a Reply