
नई दिल्ली: नए साल पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगिरी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर समेत कुल 312 पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म www.rrbapply.gov.in पर 31 जनवरी 2026 तक भरे जा सकते हैं।
मुख्य पद और डिटेल्स:
| पद का नाम | पद संख्या | सैलरी (रुपये) | आयुसीमा (1 जनवरी 2026) |
| ———————————————– | ——— | ————- | ———————- |
| चीफ लॉ असिस्टेंट | 22 | 44,900 | 18-40 वर्ष |
| पब्लिक प्रोसिक्यूटर | 07 | 44,900 | 18-32 वर्ष |
| जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) | 202 | 35,400 | 18-33 वर्ष |
| सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर | 15 | 35,400 | 18-33 वर्ष |
| स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर | 24 | 35,400 | 18-33 वर्ष |
| साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) | 02 | 35,400 | 18-35 वर्ष |
| लैब असिस्टेंट ग्रेड-III (केमिस्ट & मेटर्लजिस्ट) | 39 | 19,900 | 18-30 वर्ष |
| साइंटिफिक सुपरवाइजर/एरगोनोमिक्स एंड ट्रेनिंग | 01 | 44,900 | 18-35 वर्ष |
ऊपरी उम्र में रिज़र्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
योग्यता:
चीफ लॉ असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ डिग्री और 3 साल प्रैक्टिस।
पब्लिक प्रोसिक्यूटर: लॉ ग्रेजुएशन + 5 साल एडवोकेट प्रैक्टिस।
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): मास्टर्स डिग्री हिंदी में, अंग्रेजी कंपल्सरी।
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: ग्रेजुएशन लेबर/सोशल वेलफेयर या LLB लेबर लॉ/पीजी डिप्लोमा।
लैब असिस्टेंट: 12वीं साइंस (फिजिक्स और केमिस्ट्री)।
फॉर्म कैसे भरें:
- [www.rrbapply.gov.in](https://www.rrbapply.gov.in) पर जाएं।
- पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो Create Account पर क्लिक करें और वैध ईमेल, मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगइन करके सभी मांगी गई जानकारी भरें और सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
- लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें (फोटो स्पष्ट हो, हस्ताक्षर 30KB–49KB)।
- एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एप्लिकेशन फीस:
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
SC/ST/PwD/महिला अभ्यर्थी: 250 रुपये
स्टेज-I क्लियर करने पर अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 400 रुपये और अन्य आरक्षित वर्ग को 250 रुपये रिफंड।
नोट: भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता की पूरी डिटेल्स के लिए उम्मीदवार RRB की आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।