Tuesday, December 23

साक्षी महाराज का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘सूर्य निकले और उल्लू को न दिखे तो इलाज क्या?’

 

This slideshow requires JavaScript.

 

उन्नाव (देवेश पांडेय): भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार विदेशों में जाकर भारत की निंदा करते हैं और देश की छवि को नुकसान पहुँचाते हैं। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ‘कर्तव्य विमूढ़’ हैं और उन्हें उपचार की आवश्यकता है।

 

साक्षी महाराज ने कहा, “आज का प्रगतिशील और सशक्त भारत राहुल गांधी को दिखाई नहीं देता। वह वही भारत नहीं देखते, जहाँ कभी छोटी-छोटी वस्तुओं के लिए भी विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज हमारा देश ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलें स्वयं बना रहा है।”

 

सांसद ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश ने चंद्रलोक तक पहुंचकर पूरी दुनिया में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। इसके बावजूद राहुल गांधी इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं और लगातार नकारात्मक बयानबाजी करते रहते हैं।

 

अपने बयान को और तीखा बनाते हुए साक्षी महाराज ने कहा, “स्थिति यह है कि ‘सूर्य निकले और उल्लू को न दिखाई दे, तो इसका इलाज क्या?’ राहुल गांधी जानबूझकर देश की उपलब्धियों को नहीं देखते और लगातार भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

 

साक्षी महाराज के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में फिर हलचल पैदा कर दी है।

 

 

Leave a Reply