Tuesday, February 3

50 साल बाद ऑस्कर का टीवी को अलविदा, 2029 से YouTube बनेगा नया घर

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर अवॉर्ड्स अब पारंपरिक टीवी से हटकर YouTube पर स्ट्रीम होगा। पिछले 50 साल से यह शो ABC चैनल पर प्रसारित होता रहा है, लेकिन 2029 से इसे पूरी दुनिया में ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

This slideshow requires JavaScript.

टीवी को पीछे छोड़ते यूट्यूब की ओर

ऑस्कर अवॉर्ड्स को YouTube पर शिफ्ट करने का फैसला दर्शाता है कि मनोरंजन की दुनिया में दर्शक अब पारंपरिक टीवी की बजाय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 2029 से लोग केबल या सब्सक्रिप्शन की जरूरत के बिना अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑस्कर लाइव देख सकेंगे।

YouTube के साथ नया समझौता

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने YouTube के साथ 2033 तक का समझौता किया है, जिसके तहत यूट्यूब को ग्लोबली प्रसारित करने के अधिकार मिलेंगे। अगले साल 15 मार्च को होने वाला ऑस्कर समारोह अभी भी ABC चैनल पर आएगा, लेकिन 2029 से यह पूरी तरह YouTube पर स्ट्रीम होगा।

विशेषज्ञों की राय

एकेडमी के CEO बिल क्रेमर और अध्यक्ष लिनेट हॉवेल टेलर का मानना है कि यह कदम ऑस्कर अवॉर्ड्स को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगा। YouTube के CEO नील मोहन ने इसे जरूरी सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक बताया और कहा कि यह नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

क्यों बदल रहा प्लेटफॉर्म?

पिछले वर्षों में टीवी पर ऑस्कर को देखने वालों की संख्या लगातार घटती रही। खासकर युवा दर्शक अब समारोह को फोन या लैपटॉप पर स्ट्रीम करना पसंद कर रहे हैं। ABC चैनल ने 1976 से यह शो प्रसारित किया था, लेकिन अब समय की मांग के अनुसार ऑस्कर का डिजिटल प्लेटफॉर्म यूट्यूब बन गया है

हॉलीवुड में बड़े बदलाव

यह बदलाव ऐसे समय में आया है, जब हॉलीवुड में स्टूडियो की बिक्री और प्रोडक्शन में कटौती हो रही है। नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज का बढ़ता क्रेज फिल्म इंडस्ट्री पर असर डाल रहा है। दर्शक अब सिनेमा हॉल के बजाय अपने डिवाइस पर मनोरंजन करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply