Monday, February 2

अब घर बैठे मोबाइल से कराएं LPG सब्सिडी के लिए KYC, कोई एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक ई-केवाइसी प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से घर बैठे फेस स्कैन के जरिए निःशुल्क KYC पूरी कर सकते हैं और सब्सिडी का लाभ सुनिश्चित कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

अब एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या किसी सेवा केंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित है। इसके लिए उपभोक्ता को अपनी संबंधित तेल विपणन कंपनी (OMC) का आधिकारिक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। साथ ही आधार फेस रीड एप भी मोबाइल में इंस्टॉल होना आवश्यक है।

ई-केवाइसी शुरू करने के लिए उपभोक्ता https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जा सकते हैं या QR कोड स्कैन कर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

  1. एप में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  2. आवश्यक विवरण भरें।
  3. फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन करें।

इस प्रक्रिया में आधार से लिंक जानकारी का मिलान किया जाता है, जिससे धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना कम हो जाती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी का लाभ पाने के लिए हर वित्तीय वर्ष में ई-केवाइसी करना अनिवार्य है। विशेष रूप से 8वीं और 9वीं रिफिल पर ₹300 की लक्षित सब्सिडी पाने के लिए यह जरूरी है। समय पर KYC न करने पर सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply