चीन के J-10C को झटका, इंडोनेशिया के बाद बांग्लादेश ने भी किया किनारा यूरोफाइटर टाइफून में दिखाई रुचि, चीन की कूटनीतिक हार स्पष्टO
बीजिंग / ढाका: चीन के J-10C लड़ाकू विमान को एक और करारा झटका लगा है। इंडोनेशिया के बाद अब बांग्लादेश ने भी J-10C की जगह यूरोफाइटर टाइफून में रुचि दिखाई है। बांग्लादेश ने यूरोफाइटर जेट खरीदने के लिए लेटर ऑफ़ इंटेंट (LoI) पर साइन कर दिया है, जिसमें 12-16 जेट्स खरीदने की संभावना है।
विशेष रूप से, अगर यह डील फाइनल होती है तो बांग्लादेश दक्षिण एशिया का पहला देश होगा जो यूरोफाइटर टाइफून ऑपरेट करेगा और यूरोप-मध्य पूर्व के बाहर ऐसा करने वाला पहला देश बनेगा।
चीन की निराशाचीन J-10C को आक्रामक प्रचार के साथ बेचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब तक इसे कोई नया पक्का एक्सपोर्ट ग्राहक नहीं मिला है। मई में पाकिस्तान के साथ मिलकर J-10C को ‘राफेल किलर’ के रूप में प्रमोट किया गया, लेकिन इंडोनेशिया और अब बांग्लादेश के विकल्प चुनने से चीन की रणनीति विफल साबित हुई।
अन्य संभावित ग्राहकबांग्लादेश J-10C के ...










