डोनाल्ड ट्रंप का ट्रैवल बैन अब 39 देशों तक, फिलिस्तीनियों की अमेरिका में नो एंट्री
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इमिग्रेशन अभियान के तहत ट्रैवल बैन को 39 देशों तक बढ़ा दिया है। इस नई घोषणा में पांच नए देशों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, जबकि 15 देशों को आंशिक पाबंदी वाली सूची में शामिल किया गया है।
ट्रंप प्रशासन के अनुसार, जिन देशों पर पाबंदी लगाई गई है, वहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, फर्जी या अविश्वसनीय नागरिक दस्तावेज और आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाते हैं, जिससे नागरिकों की अमेरिका यात्रा की जांच करना मुश्किल होता है।
पूरी पाबंदी वाले देश:अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, रिपब्लिक ऑफ द कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन।
नई पूरी पाबंदी वाले देश:बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान, सीरिया और फिलिस्तीनी अथॉरिटी से जारी ट्रैवल डॉक्यूमेंट रखने वाले नागरिक।
आंशिक पाबंदी वाले देश:15 नए देशों में अंगोला, एंटीग...










