पहलगाम और बोंडी बीच – जिहाद का एक ही चेहरा, अरब एक्सपर्ट ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की
सिडनी/अबू धाबी (अभिजात शेखर आजाद) – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार शाम को बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार हमलावर बाप-बेटे की जोड़ी थी, जिनकी पहचान साजिद अकरम (50) और उनके बेटे नवीद अकरम (24) के रूप में हुई है। इस आतंकी हमले में लगभग 30 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
हमले के समय बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुका मनाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दोनों हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरी ऑस्ट्रेलिया दहल गई।
अवैध प्रवासियों की नीति पर उठ रहे सवालविशेषज्ञों ने ऑस्ट्रेलिया में पहले लागू की गई अवैध प्रवासियों के खुले स्वागत की नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यहूदियों के खिलाफ हमलों में बढ़ोतरी और सुरक्षा की अनदेखी को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ऑस्ट्रेलियाई सर...










