फोन कवर में पैसे और कार्ड रखने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, तुरंत हो जाएं सावधान
आजकल कई लोग अपने स्मार्टफोन के बैक कवर को वॉलेट की तरह इस्तेमाल करते हैं। इसमें पैसे, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड या क्रेडिट कार्ड रख देना आम बात हो गई है। हालांकि यह सुविधा के लिए आसान लगता है, लेकिन फोन और आपके कार्ड दोनों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।
फोन की गर्मी बढ़ सकती है
स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय प्रोसेसर काम करता है और फोन गर्म हो जाता है। अगर बैक कवर में पैसे या कार्ड रखे हों, तो हीट बाहर नहीं निकल पाती। इससे फोन और ज्यादा गर्म होता है, बैटरी खराब हो सकती है, फोन की परफॉर्मेंस धीमी पड़ जाती है और चार्जिंग के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है।
नेटवर्क और सिग्नल प्रभावित हो सकते हैं
कई स्मार्टफोन में एंटीना ऊपर की तरफ होता है। बैक कवर में कार्ड या पैसे रखने से सिग्नल कमजोर हो सकता है। कॉल ड्रॉप हो सकती है, इंटरनेट धीमा चल सकता है और नेटवर्क रुकावट महस...










