Monday, April 6

technology

Nothing ने 2026 के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा, इस साल नहीं होगा नया फ्लैगशिप फोन
technology

Nothing ने 2026 के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा, इस साल नहीं होगा नया फ्लैगशिप फोन

  कंस्यूमर टेक कंपनी Nothing ने 2026 की अपनी रणनीति का खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि इस साल कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया जाएगा। Nothing के CEO कार्ल पेई ने कहा, “हम हर साल नया फ्लैगशिप नहीं निकालेंगे, हम चाहते हैं कि हर अपग्रेड महत्वपूर्ण और उपयोगी हो। सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री के बाकी लोग एक खास तरीके से काम करते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम वही करेंगे।”   पिछले साल कंपनी ने बड़े जोर-शोर के साथ Nothing Phone 3 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये थी। हालांकि, यह फोन आलोचनाओं में घिर गया और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया।   Nothing 2026 रोडमैप:   इस साल कंपनी अपने स्मार्टफोन सीरीज को बेहतर बनाएगी और Phone 3 में नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इस साल Nothing Phone 4a को लॉन्च किया जाएगा, जो Phone 3a सीरीज की तुलना में फ्लैगशिप जैसा अ...
पाकिस्तान की धीमी कार्रवाई, 1 साल में सिर्फ 1875 मोबाइल नंबर ब्लॉक, भारत कहीं आगे
technology

पाकिस्तान की धीमी कार्रवाई, 1 साल में सिर्फ 1875 मोबाइल नंबर ब्लॉक, भारत कहीं आगे

  पाकिस्तान में धोखाधड़ी पर नियंत्रण के मामले में कार्रवाई अपेक्षाकृत धीमी रही है। पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी (PTA) ने पिछले एक साल में केवल 1,875 मोबाइल नंबर और 1,604 मोबाइल फोन ब्लॉक किए। इसके मुकाबले भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) ने धोखाधड़ी रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं।   भारत में दूरसंचार विभाग ने 21 मार्च 2025 की PIB रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 3.4 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर और 3.19 लाख IMEI नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। इसके अलावा, ‘संचार साथी’ पहल के तहत 20,000 से अधिक बल्क SMS भेजने वालों को ब्लैकलिस्ट किया गया। AI और बिग डेटा तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए भारत ने 16.97 लाख व्हाट्सऐप अकाउंट्स को भी डिसएंगेज किया है।   पाकिस्तान में PTA ने फ्रॉड मैनेजमेंट मॉड्यूल का उपयोग करके धोखाधड़ी करने वाले मोबाइल नंबरों और उपकरणों पर कार्रवाई की। इसके तहत 1604 मोबाइल फोन ब्लॉक किए ...
मशहूर डेटिंग ऐप्स पर साइबर हमला, यूजर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल
technology

मशहूर डेटिंग ऐप्स पर साइबर हमला, यूजर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

  लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स Bumble और Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group सहित डेटा प्रोवाइडर CrunchBase और Panera Bread साइबर हमले का शिकार हुई हैं। Panera Bread ने इस घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को सूचित किया है। कंपनियों के अनुसार, इस हमले में केवल यूजर्स के कॉन्टैक्ट डिटेल्स ही प्रभावित हुए हैं। Bumble ने स्पष्ट किया कि उनके सदस्यों के डेटाबेस, अकाउंट, डायरेक्ट मैसेज या प्रोफाइल सुरक्षित हैं। वहीं, Tinder की पैरेंट कंपनी Match Group ने बताया कि सीमित मात्रा में ही यूजर डेटा प्रभावित हुआ है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लॉग-इन क्रेडेंशियल, वित्तीय जानकारी या निजी बातचीत तक हैकर्स पहुंच पाए हैं या नहीं। CrunchBase के प्रवक्ता ने कहा कि उनके कॉर्पोरेट नेटवर्क पर मौजूद कुछ डॉक्यूमेंट्स इस साइबर हमले में प्रभावित हुए थे, लेकिन इसे तुरंत कंट्रोल कर लिया गया। विशेषज्ञों का कहना है ...
आपका टीवी भी बढ़ा रहा है बिजली का बिल? चंद सेटिंग्स बदलते ही कम हो सकता है खर्च
technology

आपका टीवी भी बढ़ा रहा है बिजली का बिल? चंद सेटिंग्स बदलते ही कम हो सकता है खर्च

बिजली का बिल बढ़ते ही लोग सबसे पहले एसी, गीजर और फ्रिज जैसे भारी उपकरणों पर ध्यान देते हैं, लेकिन घर में दिनभर चलने वाले टीवी को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। आम धारणा है कि टीवी ज्यादा बिजली नहीं खपत करता, जबकि हकीकत इसके उलट है। गलत सेटिंग्स पर चल रहा स्मार्ट टीवी आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। हालांकि कुछ आसान उपाय अपनाकर बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कैसे बढ़ाता है टीवी बिजली का बिल? आजकल बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी का चलन बढ़ गया है। बड़ी डिस्प्ले अधिक बिजली की खपत करती है। इसके अलावा टीवी को स्टैंडबाय मोड में छोड़ देना, जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस रखना और टाइमर का इस्तेमाल न करना भी बिल बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। एनर्जी रेटिंग पर दें ध्यान टीवी खरीदते समय उसकी एनर्जी रेटिंग जरूर देखें। कम रेटिंग वाला टीवी सस्ता जरूर लगता है, लेकिन लंबे समय में ज्यादा बिजली खर्च करव...
भारत का पहला 10001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च
technology

भारत का पहला 10001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च

Realme ने भारत में Realme P4 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh बैटरी है, जो इसे भारत में पहला ऐसा फोन बनाती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है। मुख्य विशेषताएँ: डिस्प्ले: 6.8 इंच का AMOLED, फुल HD+ रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i। प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। कैमरा: 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट) और 16MP सेल्फी कैमरा। बैटरी: 10001mAh, लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त। रैम और स्टोरेज: 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB, LPDDR4X और UFS 3.1। ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 आधारित Realme UI 7.0। अन्य फीचर्स: फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक। कीमत और उपलब्धता: 8GB+128GB – ₹25,999 8GB+256GB – ₹27,999 12GB+256GB – ₹30,999 बिक्री ऑनलाइन और ऑफला...
200MP कैमरा और 6 साल चलने वाली बैटरी के साथ लॉन्च हुई REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज
technology

200MP कैमरा और 6 साल चलने वाली बैटरी के साथ लॉन्च हुई REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज

शाओमी ने भारत में अपनी नई REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G दो मॉडल शामिल हैं। दोनों ही फोन 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरे और IP66/68/69/69K वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं। मुख्य विशेषताएँ: डिस्प्ले: 6.83 इंच का क्रिस्टलरेस AMOLED, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, ट्रिपल TÜV सर्टिफिकेशन। प्रोसेसर: Pro+ में Snapdragon 7S Gen 4, Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra। कैमरा: 200MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट), 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा; सेल्फी कैमरा Pro+ में 32MP, Pro में 20MP। बैटरी: Pro+ में 6500mAh, Pro में 6580mAh; दोनों में 45W फास्ट चार्जिंग और 6 साल की बैटरी लाइफ। ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 पर आधारित Hyper OS। कीमत और उपलब्धता: REDMI Note 15 Pro+ 5G: ₹34,999 से ₹40,999 REDMI Note 15 Pro 5G: ₹26,999 स...
पाकिस्तान सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में आगे? PTA ने बनाया सख्त साइबर सुरक्षा चक्र
technology

पाकिस्तान सैटेलाइट इंटरनेट की रेस में आगे? PTA ने बनाया सख्त साइबर सुरक्षा चक्र

    खबर आ रही है कि पाकिस्तान हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गया है। इसके लिए पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने एक नया और सख्त साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है।   सैटेलाइट इंटरनेट में सुरक्षा चक्र पाकिस्तान की नई नीति में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत:   विदेशी कंपनियों को अपने डेटा को लोकल स्तर पर रूट करना होगा। सरकार को जरूरत पड़ने पर डेटा की निगरानी का कानूनी अधिकार (‘लॉफ़ुल इंटरसेप्शन’) मिलेगा।   लाइसेंस और शुल्क सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर्स के लिए 15 साल के लाइसेंस की फीस करीब 5 लाख डॉलर (लगभग 4.2 करोड़ रुपये) होगी। इसके अलावा, कंपनियों को लाइसेंस मिलने के 18 महीने के भीतर पाकिस्तान में लोकल गेटवे अर्थ स्टेशन बनाना होगा, ताकि सरकार इंटरनेट ट्रैफिक पर नियंत्रण रख सके। ...
गूगल क्रोम में आया ‘ऑटो ब्राउज’ फीचर, जीमेल खोले बिना ईमेल लिखें और भेजें
technology

गूगल क्रोम में आया ‘ऑटो ब्राउज’ फीचर, जीमेल खोले बिना ईमेल लिखें और भेजें

    गूगल ने अपने क्रोम ब्राउज़र में Gemini AI असिस्टेंट को जोड़ा है, जिसका नया फीचर ‘ऑटो ब्राउज’ यूजर्स के लिए इंटरनेट और ईमेल की दुनिया को आसान बना देगा। यह AI असिस्टेंट वेबसाइट खोलने, क्लिक करने और जीमेल खोले बिना ईमेल लिखने और भेजने की सुविधा देता है।   कैसे काम करेगा ‘ऑटो ब्राउज’?   यूजर की तरफ से वेबसाइट खोलना और उन पर क्लिक करना। जीमेल ओपन किए बिना मेल लिखना और भेजना। ट्रिप प्लानिंग और शॉपिंग जैसे कामों को आसान बनाना। परिवार के लिए एयरलाइन और होटल की कीमतों की तुलना करना।   कौन-कौन से काम करेगा AI एजेंट? गूगल क्रोम की वाइस प्रेसिडेंट Parisa Tabriz के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स:   अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं टैक्स डॉक्यूमेंट इकट्ठा कर सकते हैं बिल चेक और एक्सपेंस रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं ड्राइविंग लाइ...
कपड़े उतारने वाले AI ऐप्स Apple और Google स्टोर्स पर, महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा
technology

कपड़े उतारने वाले AI ऐप्स Apple और Google स्टोर्स पर, महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा

  टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर दर्जनों ऐसे AI ऐप्स मौजूद हैं, जो किसी भी साधारण तस्वीर को अश्लील इमेज में बदल सकते हैं। इन ऐप्स को तकनीकी भाषा में Nudify ऐप्स कहा जाता है।   खतरे की तस्वीर रिपोर्ट के अनुसार, इन ऐप्स का डाउनलोड और इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। AppMagic के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में इन ऐप्स को 70.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है और इनकी कमाई लगभग 117 मिलियन डॉलर (970 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है। इन ऐप्स की होने वाली कमाई का हिस्सा एप्पल और गूगल भी कमीशन के रूप में लेते हैं।   Apple और Google की कार्रवाई TTP की रिपोर्ट के बाद Apple ने 28 ऐप्स को हटाने की जानकारी दी, जबकि Google ने कई ऐप्स को सस्पेंड किया और जांच जारी है। लेकिन TTP क...
हिरोशिमा के वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन को बनाया ‘रेडिएशन डिटेक्टर’, जानें कैसे काम करेगा
technology

हिरोशिमा के वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन को बनाया ‘रेडिएशन डिटेक्टर’, जानें कैसे काम करेगा

    जापान के हिरोशिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो स्मार्टफोन को पोर्टेबल रेडिएशन डिटेक्टर में बदल देता है। यह तकनीक परमाणु या रेडियोलॉजिकल घटनाओं के तुरंत बाद विकिरण का असर मापने में मदद करेगी।   कैसे काम करता है सिस्टम? इस डिवाइस में रेडियोक्रोमिक फिल्म और स्मार्टफोन कैमरा जोड़ा गया है। फिल्म विकिरण के संपर्क में आने पर तुरंत रंग बदलती है, जिसे आंखों से देखा जा सकता है। इसके बाद स्मार्टफोन कैमरे से फिल्म की तस्वीर खींचकर मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए डोज यानी विकिरण की मात्रा का विश्लेषण किया जाता है। रिसर्चर्स ने बताया कि यह सिस्टम 10 ग्रे तक की डोज माप सकता है।   क्यों महत्वपूर्ण है यह खोज? हिरोशिमा विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट फॉर रेडिएशन बायोलॉजी एंड मेडिसिन के प्रोफेसर हिरोशी यासुदा के अनुसार, बड़े पैमाने पर परमाणु या रेडियोलॉ...