Apple–Google की AI जुगलबंदी पर चिढ़ गए एलन मस्क, बोले- गूगल जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो जाएगा
नई दिल्ली: ऐपल और गूगल ने अपने वॉइस असिस्टेंट SIRI को और स्मार्ट बनाने के लिए हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों ने एक साझा बयान में बताया कि ऐपल अब गूगल के AI मॉडल GEMINI का इस्तेमाल SIRI में करेगा। इस घोषणा के बाद X (पूर्व ट्विटर) पर xAI के मालिक एलन मस्क ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी।
डील के मायने
इस मल्टी-ईयर डील से ऐपल को पिछड़े हुए AI असिस्टेंट SIRI को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, गूगल को एंड्रॉइड के अलावा iOS डिवाइसेज में भी अपनी पैठ बनाने का मौका मिलेगा। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, GEMINI मॉडल ऐपल फाउंडेशन मॉडल के लिए आधार का काम करेगा। इससे पहले ऐपल अपने डिवाइसेज पर OpenAI के ChatGPT को भी इंटीग्रेट कर चुका है, लेकिन अब ऐपल का फोकस गूगल और GEMINI AI पर रहेगा।
एलन मस्क ने जताई नाराजगी
गूगल-ऐपल की इस साझेदारी के बाद एलन मस्क ने X पर पोस्ट कर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस डील...










