आजमगढ़ के मौलाना शमशुल हुदा खान पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच जारी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी कथित धर्मगुरु मौलाना शमशुल हुदा खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की एफआईआर के आधार पर की गई है।
सूत्रों के अनुसार, मौलाना फिलहाल ब्रिटेन में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक शिक्षा की आड़ में चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा दिया और विदेशी कट्टरपंथी संगठनों से अवैध फंडिंग प्राप्त की। जांच एजेंसियों को संदेह है कि उनका पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन दावत-ए-इस्लामी से संबंध हो सकता है।
सरकारी मदरसे से अवैध सैलरी का मामला
जानकारी के अनुसार, शमशुल हुदा खान वर्ष 1984 में एक सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे में असिस्टेंट टीचर के रूप में नियुक्त हुए थे। 2...










