तलाकशुदा पत्नी स्वाति संग महाठग रविंद्रनाथ का गोरखधंधा दूसरी पत्नी मोनिका भी पुलिस के रडार पर, 1500 करोड़ की ठगी में नए खुलासे
कानपुर जेल में बंद महाठग रविंद्रनाथ सोनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके ठगी नेटवर्क में उसकी तलाकशुदा पत्नी स्वाति सोनी का नाम सामने आने से जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का दावा है कि स्वाति ने निवेशकों को रकम वापसी की गारंटी दी थी। वहीं, रविंद्रनाथ की दूसरी पत्नी मोनिका भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है।
एनआरआई निवेशक संदीप पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने रविंद्रनाथ सोनी, स्वाति सोनी और उसके सहयोगी गुरनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
700 लोगों से 1500 करोड़ से ज्यादा की ठगी
महाठग रविंद्रनाथ सोनी के गोरखधंधे की जांच कर रही एसआईटी को अब तक करीब 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के सबूत मिले हैं। जांच में उसके कई सहयोगियों की भूमिका भी सामने आई है।
अब तक पत्नी स्वाति और दूसरी पत्नी मोनिका क...










