कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने शराब पीने के बाद कुल्हाड़ी से पति की हत्या की, बेटे को लेकर फरार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरा गांव में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पति-पत्नी द्वारा साथ बैठकर शराब पीने के बाद हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पत्नी ने आपा खोकर कुल्हाड़ी से पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति की गुरुवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गई।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय पप्पू के रूप में हुई है, जो टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार को पप्पू की पत्नी वीरांगना अपने मायके पक्ष से मिलने पनकी गई थी। शाम को वह शराब के नशे में घर लौटी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद करीब दो घंटे तक चलता रहा और अंततः हिंसक हो गया।
सिर पर 10 से अधिक वार, प...










